पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिह पडित सुखराम को कभी नहीं करेंगे माफ-जयराम

(स्थानीय संवाददाता) शिमला-मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किन्नौर जिले के टापरी में चुनावी जनसभा में कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में मोदी लहर ही नहीं बल्कि परे देश में भाजपा की सुनामी है। दावा किया कि देश में प्रचंड बहुमत के साथ फिर से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। जयराम ठाकुर ने टापरी में भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा के पक्ष में प्रचार किया। कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कांग्रेस की रैलियों में मोदी के नारे लग रहे हैं। देश में सम्मान और स्वाभिमान का चुनाव है। भाजपा के शासन में देश के दुश्मनों को उनके घर में घुस कर सबक सिखाया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा पर तंज कसते हुए कहा कि वह दादू के सपने को पूरा करने के लिए चुनाव लड़ रहे हैंलेकिन, सांसद दादू नहीं बल्कि जनता चुनती है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने खुद कहा कि वह आया राम और गया राम को पसंद नहीं करते हैं और पंडित सुखराम को कभी भी माफ नहीं करेंगेभाजपा तो केवल विकास के नाम वोट मांग रही हैउन्होंने मंच से कहा कि इस बार लोस चुनाव में किन्नौर से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा को ऐतिहासिक लीड मिलनी चाहिए। इससे पूर्व भाजपा प्रत्याशी राम स्वरूप ने पंडित सुखराम और आश्रय शर्मा पर जम कर तंज कसे। उन्होंने कहा कि वह सांसद बनने के बाद केंद्र में प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों को नार्थ ईस्ट की तरह दर्जा दिलाने की मांग करेंगे। प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी और पूर्व विधायक तेजवंत नेगी ने भी जनसभा को संबोधित किया। नरेंद्र मोदी ही दे सकते हैं सशक्त और स्थिर सरकार–जयराम मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जनजातीय क्षेत्र स्पीति घाटी के मुख्यालय काजा में चुनावी जनसभा के दौरान कहा कि भारत को सशक्त और स्थिर सरकार केवल नरेंद्र मोदी ही दे सकते हैं। आज देश को मजबूत और स्थिर सरकार की आवश्यकता है। ट्राइबल बजट में बीती सरकार ने जो कटौती की है, भाजपा उस बजट में इजाफा करेगी। 43 करोड़ से घटकर यह बजट 22 करोड़ रह गया है। क्षेत्र के गरीब मजदूरों को 180 दिन का रोजगार मुहैया करवाने का भी भाजपा हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने मतदाताओं से मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। जयराम ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के 15 माह बाद वह स्पीति घाटी पहुंचे हैं, यहां वे कोई घोषणा तो नहीं कर सकते, लेकिन उन्होंने चुनाव संपन्न होते ही स्पीति घाटी का दौरा करने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व स्पीति भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक स्पीति परिधान छुवा पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंडी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी रामस्वरूप और कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने भी चुनावी सभा को संबोधित किया।